Share UDK Developer's Group on Linkedin UnrealEngine on Facebook Unreal Engine on Twitter

Privacy Notice

Hindi | हिन्दी

Epic Games:
Unreal® Development Kit (“UDK”) udk.com Privacy Notice

प्रभावी तिथि: 7 अक्तूबर, 2009

Epic Games और इसकी कार्पोरेट सहायक और सहयोगी कंपनियाँ (सामूहिक रूप से, "Epic") गोपनीयता के बारे में आपकी चिंताओं का सम्मान करती हैं। यह गोपनीयता जानकारी उस व्यक्तिगत जानकारी पर लागू होती है, जिसे हम Epic के स्वामित्व की या इसके द्वारा प्रदान की गई सभी वेब साइटों और सेवाओं पर एकत्र करते हैं जिनका हम यहाँ सामूहिक रूप से "Epic साइटें" के रूप में उल्लेख करते हैं। Epic साइटों में epicgames.com, unrealtechnology.com, unrealchampionship2.com, unrealtournament3.com, forums.epicgames.com, udn.epicgames.com, udk.com, unreal.com और साथ ही Epic की अन्य ब्रांडयुक्‍त सेवाएँ और वेबसाइट शामिल हैं, लेकिन Epic साइट केवल इन तक सीमित नहीं हैं। हम समय-समय पर उपर्युक्त सूची में नई साइट, डोमेन नाम या सेवाएँ जोड़ सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि यह नोटिस केवल Epic के स्वामित्व की साइटों और इसके द्वारा रखरखाव की सेवाओं पर लागू होता है और यह उन वेब साइटों या सेवाओं पर लागू नहीं होता जिन्हें वे अन्य कंपनियाँ या संगठन प्रदान करते हैं जिनसे हम लिंक करते हैं।

इस गोपनीयता नोटिस में इस बात का वर्णन है कि हम अपनी Epic साइट पर किस प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते हैं, हम उस व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग कैसे कर सकते हैं और हम इसे किसके साथ साझा कर सकते हैं। गोपनीयता जानकारी में इस बात का वर्णन भी है कि हम व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए क्या उपाय करते हैं। हम आपको यह भी बताते हैं कि यह करने के लिए आप हम तक कैसे तक पहुँच सकते हैं (i) हमें उपलब्ध कराई गई व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँच करना, उसे बदलना अथवा हमें उसका उपयोग न करने के लिए कहना, (ii) ऐसी किसी सहमति को वापस लेना जो आपने हमें पहले प्रदान की है, (iii) आपको ईमेल अलर्ट भेजने से बचना, और (iv) हमारी गोपनीयता प्रथाओं के बारे में आपके किसी सवाल का जवाब देना।

सूचीबद्ध अनुभाग में जाने के लिए नीचे दिए गए किसी एक लिंक पर क्लिक करें:

जानकारी जिसे हम एकत्र करते

जानकारी जिसे आप हमें सीधे प्रदान करते हैं

आप हमारी Epic साइट के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी (जैसे आपका ईमेल पता) प्रदान करना चुन सकते हैं। यहाँ वे तरीके दिए गए हैं जिनसे आप जानकारी प्रदान कर सकते हैं और जानकारी के प्रकार हैं जिसे आप प्रस्‍तुत कर सकते हैं। हम आपको यह भी बताते हैं कि हम जानकारी का उपयोग कैसे कर सकते हैं।

  • ईमेल अलर्ट

    आप इनके बारे में ईमेल अलर्ट प्राप्त करने के लिए साइन अप कर सकते हैं: (1) Unreal Engine 3 UDK के तकनीकी अद्यतन या (2) Epic और कभी-कभी Epic के व्यापार के साझेदारों और अन्य तृतीय पक्षों द्वारा प्रायोजित सर्वेक्षण, प्रतियोगिता, प्रवर्धन, और अन्य द्वारा समाचार; (3) सदस्यता के लिए पंजीकरण; (4) उपयोगकर्ता सर्वेक्षण; और (vi) मल्टी- या सिंगल-प्लेयर ऑनलाइन गेमिंग के लिए पंजीकरण, या तो Epic साइट के माध्यम से या स्वयं गेम के माध्यम से। अगर आप साइन अप करना चाहते हैं, तो हम आपका ईमेल पता पूछते हैं। इस जानकारी का उपयोग हम आपको, आपके द्वारा अनुरोध किए गए अलर्ट और जानकारी भेजने के लिए करते हैं। हम खाते की स्थिति, आपके पंजीकरण की पुष्टि के लिए इस नोटिस या हमारी सेवा की शर्तों में परिवर्तन या Epic साइट के आपके उपयोग से संबंधित अन्य व्यावसायिक कारण से भी आपसे संपर्क कर सकते हैं।

  • सदस्यता जानकारी

    जब आप Epic साइट पर सदस्यता के लिए रजिस्टर करते हैं, तो हम आपसे अतिरिक्त जानकारी पूछ सकते हैं, जैसे आपका नाम, जन्म-तिथि, लिंग और ज़िप कोड। हम आपके और आपकी रुचियों की जानकारी के बारे में भी पूछ सकते हैं। हम ऐसा इसलिए करते हैं ताकि हम आपकी वरीयताओं को बेहतर ढंग से समझ सकें और Epic साइट को आपके लिए और बेहतर ढंग से उपयुक्त बना सकें। आप स्वेच्छा से जितनी अधिक जानकारी देंगे, हम Epic साइट और अपने प्रयासों को उतने ही बेहतर ढंग से आपकी रुचियों के अनुरूप बना सकेंगे।

जानकारी जिसे हम स्वचालित ढंग से एकत्र करते हैं

हम कुछ जानकारी स्वचालित ढंग से प्राप्त करते हैं जब आप हमारी एक या अधिक Epic साइट पर जाते हैं, जैसे आपके कंप्यूटर का स्थान और समय क्षेत्र और साथ ही आपके ऑपरेटिंग सिस्टम, सर्विस पैक भाषा, प्रोसेसर नाम, गणना और गति, SSE क्षमता, मेमोरी आकार और गति, हार्ड ड्राइव आकार और रिक्त स्थान, वीडियो कार्ड ड्राइवर और विवरण, विक्रेता आईडी, उपकरण आईडी, और रिज़ोलूशन। हम Epic साइट के उस क्षेत्र के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं जिस तक आप पहुँच करते हैं। हम इसमें से किसी डेटा का उपयोग आपकी पहचान करने या यह जानने के लिए नहीं करते कि "व्यक्तिगत उपयोगकर्ता के रूप में" आप Epic साइट पर कहाँ जाते हैं। तथापि, हम सांख्यिकीय, सकल, और गैर-व्यक्तिगत रूप में अपने उपयोगकर्ताओं को एक समूह के रूप में समझने के लिए, और यह जानने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं कि वे कौन-से हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और वे Epic साइट का कैसे उपयोग करते हैं।

अनेक कंपनियों की तरह, हम भी "कुकीज़" के माध्यम से स्वचालित ढंग से जानकारी एकत्र करते हैं। कुकीज़ पाठ के वे हिस्से होते हैं जो आपके कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव पर तब रखे जाते हैं जब आप कुछ वेबसाइटों पर जाते हैं। जब आप किसी विशेष साइट पर जाते हैं, तो कुकीज़ आपकी वरीयताओं को सहेजकर आपके ऑनलाइन अनुभव में वृद्धि कर सकते हैं। हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं, उदाहरण के लिए, प्रमाणीकरण प्रयोजनों के लिए और साइट पर सत्र गतिविधि मापने के लिए, और यह निर्धारित करने के लिए कि साइट के कौन-से क्षेत्र और विशेषताएँ सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। अधिकतर ब्राउज़र आपको बता देते हैं कि कुकीज़ स्वीकार करना कैसे रोकें, जब आप नई कुकी प्राप्त करते हैं तो कैसे सूचना प्राप्त करें और मौजूदा कुकीज़ को कैसे अक्षम करें। तथापि, कुकीज़ के बिना, आप शायद हमारी साइट की विशेषताओं का पूरा लाभ उठाने में सक्षम नहीं हो सकेंगे।

जानकारी जिसे हम साझा करते हैं

हम इस साइट पर स्वयं द्वारा एकत्र की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी को साझेदारों और उन सेवा प्रदाताओं के साथ साझा कर सकते हैं जो हमारी ओर से सेवा निष्पादित करते हैं। ये साझेदार और सेवा प्रदाता हमारे द्वारा जानकारी का उपयोग या खुलासा करने के लिए अधिकृत नहीं हैं सिवाय उसके जो हमारी ओर से सेवा निष्पादित करने या क़ानूनी आवश्यकताओं का अनुपालन करने के लिए ज़रूरी है। हमारी अनुबंध द्वारा अपेक्षा होती है कि सेवा प्रदाता उस व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा की उचित रूप से रक्षा करें जिस पर वे हमारी ओर से प्रक्रिया करते हैं।

हम इस नीति में उल्लेख न किए गए अन्य तीसरे पक्षों के साथ ऐसी जानकारी साझा कर सकते हैं जो व्यक्तिगत जानकारी नहीं है – अर्थात गैर-व्यक्तिगत, सकल, या सारांश जानकारी जो आपकी व्यक्तिगत रूप से पहचान नहीं करती।

हम आपके बारे में जानकारी का खुलासा भी कर सकते हैं (i) अगर हमें क़ानून या क़ानूनी प्रक्रिया के द्वारा ऐसा करने के लिए कहा जाता है, (ii) क़ानून प्रवर्तन अधिकारियों को, या (iii) जब हमें विश्वास होता है कि भौतिक नुक़सान या वित्तीय हानि को रोकने या संदिग्ध या वास्तविक अवैध गतिविधि की जाँच के सिलसिले में प्रकटीकरण आवश्यक या उपयुक्त है। हम उस स्थिति में आपके बारे में हमारे पास उपलब्‍ध व्यक्तिगत जानकारी को हस्तांतरित करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं जब हम अपने सभी व्यवसाय या संपत्ति या उसके हिस्से को बेचते या हस्तांतरित करते हैं। अगर ऐसी बिक्री या हस्तांतरण होता है, तो हस्तांतरण लेने वाले पक्ष को इस बारे में निर्देशित करने के मुनासिब प्रयास करेंगे कि वे आपके द्वारा हमें उपलब्ध कराई व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग उस तरीके से करें जो हमारे गोपनीयता नोटिस से संगत हो।

आपकी पसंद

लागू क़ानून के अधीन, आप ऐसी किसी सहमति को वापस ले सकते हैं जिसे आपने हमें पहले प्रदान किया है या किसी भी समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी पर प्रक्रिया किए जाने पर आपत्ति कर सकते हैं, और हम आगे बढ़कर आपकी वरीयताओं को लागू करेंगे। आप नीचे "हमसे कैसे संपर्क करें" अनुभाग में निर्दिष्ट पते पर ईमेल भेजकर अपनी पसंद बता सकते हैं और संशोधित कर सकते हैं।

पहुँच और सुधार

लागू क़ानून के अधीन, आपके पास अधिकार है कि आप उस व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँच कर सकें और उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें जिसका हम आपके बारे में रखरखाव करते हैं, उस जानकारी को अपडेट कर सकें और उसकी त्रुटियाँ सुधार सकें, और जानकारी अवरुद्ध या हटवा सकें, जैसा भी उपयुक्त हो। व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँच का अधिकार स्थानीय क़ानून द्वारा कुछ परिस्थितियों में सीमित हो सकता है। कृपया नीचे "हमसे कैसे संपर्क करें" अनुभाग में निर्दिष्ट पते पर ईमेल भेजकर अपने अनुरोध भेजें। कृपया अपने अनुरोध में अपना नाम, ईमेल पता और डाक का पता शामिल करें।

हम व्यक्तिगत जानकारी कैसे सुरक्षित रखते हैं

हम इस वेबसाइट पर आपके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी को आकस्मिक, अवैध या अनधिकृत रूप से विनाश, हानि, संशोधन, पहुँच, खुलासे या प्रकटीकरण और प्रक्रिया के अन्य अवैध रूपों से रक्षा के लिए उपयुक्त प्रशासनिक, तकनीकी और भौतिक सुरक्षा बनाए रखते हैं।

अन्य साइटों से लिंक

Epic साइट आपकी सुविधा और जानकारी के लिए अन्य साइटों के लिंक प्रदान करती है। ये साइट उन कंपनियों द्वारा संचालित हो सकती हैं जो Epic के साथ संबद्ध न हों। लिंक साइट की अपनी खुद की गोपनीयता नीतियाँ हो सकती हैं, और अगर आप किसी लिंक साइट पर जाते हैं, तो हम दृढ़ता से सुझाव देते हैं कि उनकी समीक्षा कर लें। हम किसी ऐसी वेबसाइट की सामग्री, उन साइट के किसी उपयोग, या उन साइट की गोपनीयता प्रथाओं के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं जो Epic से संबद्ध नहीं हैं।

बच्चों की गोपनीयता

यह वेबसाइट तेरह साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है और हम इस साइट पर जानबूझकर तेरह साल से कम उम्र के बच्चों से व्यक्तिगत जानकारी एकत्र नहीं करते। अगर हमें यह पता चल जाता है कि हमें अनजाने में साइट पर ऐसे आगंतुक से व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त हो गई है जिसकी उम्र तेरह साल से कम है, तो हम जानकारी को अपने रिकॉर्ड से हटा देंगे।

माता-पिताओं के लिए टिप्पणियाँ। अगर Epic साइट के बारे में आपकी कोई चिंता है, तो कृपया हमसे privacy@epicgames.com.  पर संपर्क करें। Epic माता-पिताओं से आग्रह करती है कि अपने बच्चों को निर्देश दें कि इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय माता-पिता की अनुमति के बिना कभी भी अपने असली नाम, पते या फ़ोन नंबर न दें।

 हमारी गोपनीयता नोटिस के अपडेट

इस गोपनीयता नोटिस को हमारी निजी जानकारी प्रथाओं या संबंधित क़ानूनों में बदलाव को प्रतिबिंबित करने के लिए समय-समय पर और आपको पूर्व जानकारी दिए बिना अपडेट किया जा सकता है। हम अपने गोपनीयता नोटिस में ऐसे किसी महत्वपूर्ण परिवर्तन की आपको सूचना देने के लिए साइट पर प्रमुख नोटिस पोस्ट करेंगे और नोटिस के शीर्ष पर संकेत करेंगे कि इसे कब अपडेट किया गया था।

हमसे कैसे संपर्क करें

अगर इस गोपनीयता जानकारी के बारे में आपका कोई प्रश्न या टिप्पणी है या अगर आप चाहते हैं कि हम उस जानकारी को अपडेट करें जो हमारे पास आपके या आपकी वरीयताओं के बारे में है, तो कृपया हमसे यहाँ संपर्क करें: privacy@epicgames.com